Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी वहा कैमरे आज तक लगाये नहीं जा सकेः कागजों पर हो चुका है भुगतान, जमीनी हकीकत कुछ और


पीलीभीत। ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिये ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरकार द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मामला विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नवदिया धनेश का है जहा वर्ष 2021-22 में प्रधान और सचिव द्वारा कैमरे खरीदने का भुगतान  फर्म पर तो कर दिया गया  लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह कैमरे आज तक लगाये नहीं जा सके लगाए तो तब जाएंगे जब कैमरे की खरीद फरोख्त की गई हो। दरअसल अधिकारियों की उदासीनता का फायदा उठाकर प्रधान ने महज कागजो पर कैमरे खरीदना दिखा कर ग्रामनिधि की धनराशि ठिकाने लगा दी। पंचायत सहायक से सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछने पर पंचायत सहायक ने बताया कि पंचायत घर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। वही जब सीसीटीवी कैमरे के विषय में प्रधान से बात की गई तो प्रधान ने बड़ा ही रोचक जवाब देते हुए कहा की कैमरे  खरीद कर घर पर रखे हुए हैं क्यूंकि पंचायत भवन से कैमरे चोरी होने की आशंका है। अब इन भोले भाले प्रधान जी से कोई यह पूछे कि 3 वर्ष पहले खरीदे हुए कैमरे आज तक सुरक्षा की दृष्टि से डब्बे में पैक करके रखे हुए हैं वहीं अगर पंचायत भवन से कैमरे चोरी होने की इतनी ही आशंका है तो क्या कंप्यूटर, बैटरी, इन्वर्टर, फर्नीचर इत्यादि समान को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं या सिर्फ कैमरे ही चोरी होंगे जिन्हें प्रधान के मुताबिक 3 वर्ष पहले खरीद कर बड़ा सहेज कर अपने घर पर रखा हुआ है। फिलहाल यह गड़बड़ मामला तत्कालीन ग्राम सचिव और प्रधान की कारगुजारियों की तरफ संदेह पैदा कर रहा है जिसकी शिकायत आई. जी. आर. एस. के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गई है, अब देखना यह है की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करने वाली सरकार मे भ्रष्टाचार के इस मामले पर कोई कार्यवाही होती है या फिर मामला अधिकारियों के उदासीनता के चलते ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |