Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: हिंदू नववर्ष के अवसर पर रामभक्तों द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा


दीपनगर/मिर्जापुर। हिंदू परिषद के नेतृत्व में अन्य हिंदू संगठनों द्वारा रविवार को हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत् 2082 के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा व बाइक जुलूस निकाला गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग श्रीरामचंद्र जी की झांकी के साथ दीपनगर से कलवारी होते हुए मड़िहान तिराहे पर डीजे व गाजे-बाजे के साथ पहुंचकर उत्साहपूर्वक 2082 दीप प्रज्वलित कर इसको संपन्न किया।

इस शुभ अवसर पर विहिप केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता अम्बरीष सिंह,जिलाअध्यक्ष विहिप माता सहाय दुबे, कार्यक्रम के संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, संचालक राजेश सिंह हिंद, ज्ञानेंद्र सिंह, उमाकांत तिवारी, जगदीश सिंह पटेल, विजय पांडे, सोनू सिंह, मनीष सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र कोल, राकेश कोल, रामजी सोनी, विनोद अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, जटाशंकर गुप्ता, लल्लू मौर्या, रवि प्रकाश अग्रहरि समेत सैकड़ों रामभक्त सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |