बीसलपुर: स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली
April 01, 2025
बीसलपुर। नया सत्र शुरू होने के पहले दिन प्रवेश बढ़ाने को लेकर अभिवावकों में जागरूकता पैदा करने को लेकर छात्र छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई और विद्यालय में पुस्तक वितरण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अकोड़ा नौगमियां में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जसोदा देवी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने बैंड़ बाजे के साथ गांव में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू हुई और गांव की मुख्य गलियों में होकर विद्यालय में आकर संपन्न हुई। जागरुकता रैली में बच्चे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरुर जाएंगे। सहित तमाम नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में सहायक अध्यापक धनंजय कुमार, शिक्षा मित्र मुनेंद्र कुमार, मीना कुमारी मौजूद रहे। इसके बाद विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जसोदा देवी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। नया सत्र शुरू होते ही नयी पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
