Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं सुदृढ़ करने के दिये निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस पर यूपीपीसीएल के एई गणेश प्रसाद को निर्देशित किया कि 15 मई तक बाउण्ड्री वाल का कार्य पूर्ण किया जाये और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, यदि कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट में बाउण्ड्री वाल की स्थिति ठीक नही होगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में दर्शक दीर्घा का निरीक्षण किया गया जो जर्जर स्थिति में पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने आरईडी एवं पीडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि दर्शक दीर्घा का ध्वस्तीकरण कर पुनः नया स्टीमेट बनाकर आवश्यक कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में खिड़कियों की जालियॉ टूटी पायी गयी जिस पर नयी जाली लगाये जाने व कार्यालय की रंगाई-पुताई का कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैडमिन्टन हाल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी हालत ठीक नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल के एई गणेश प्रसाद को निर्देशित किया कि जो भी छत पड़ी हुई है उसे नये सिरे से मरम्मत व रंगाई पुताई एवं प्रकाश की व्यवस्था करायी जाये और जो फर्श की तरह लकड़ी लगी थी उसे हटाकर नयी लकड़ी लगाये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार टेबुल टेनिस और कुश्ती हाल में पायी गयी कमियों के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को ठीक कराने के निर्देश दिये गये। एई को निर्देशित किया गया कि टेबुल टेनिस, कुश्ती हाल, बैडमिन्टन हाल व कार्यालय के मरम्मत कार्यो को 15 अप्रैल से प्रारम्भ कर दिया जाये और 30 जून तक कार्य को पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हेतु जो भी समिति गठित की गयी है वह प्रत्येक 15 दिवस में स्टेडियम की रिपोर्ट उपलब्ध कराये। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम के बगल कृषि विभाग की खाली जमीन को देखा और एसडीएम सदर से कृषि विभाग की जमीन को नजरी नक्शा के साथ प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया जिससे स्टेडियम के विस्तार के लिये आवश्यक कार्यवाही की जा सके। स्टेडियम में बने जिम का भी निरीक्षण किया गया जिसमें एसी नही लगी थी जिस पर रायफल क्लब से एसी लगाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने आरईडी के अधिशासी अभियन्ता सुजीत राय को निर्देशित किया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में 08 रूम एवं 04 बैरक बनाये जाये। उन्होने कहा कि बाउण्ड्री वाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के उपरान्त बाउण्ड्री के किनारे अशोक के वृक्ष लगाये जाये। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |