Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता-बी0ई0ओ0


तिलोई/अमेठी। एक शिक्षक की सेवानिवृत्ति उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। यह उस समर्पण, ज्ञान और मार्गदर्शन का प्रतीक है जो उन्होंने वर्षों से अपने छात्रों को दिया है। यह एक ऐसा समय है जब हम उनके योगदान को याद करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।यह बात सेमरौता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधानाध्यापक गोपाल शंकर मिश्र के विदाई समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी तिलोई राम किशुन कश्यप ने कही। बीईओ ने कहा कि एक शिक्षक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो सकता है लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी से कभी सेवानिवृत्त नही होता। उसका मन हमेशा उन बच्चों की सफलता पर खुश होता है जिनको उसने पढ़ाया , जिस विद्यालय में उसने पढ़ाया है उस विद्यालय के प्रति उसके दायित्व कभी खत्म नही होते है। एक शिक्षक ही हमेशा समाज को सही राह दिखाता है।शिक्षक समाज का जिम्मेदार नागरिक होता है। कार्यक्रम को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह,रमाकांत मौर्य,नागेश्वर प्रसाद तिवारी,दया शंकर अवस्थी  ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई, अवनींद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्ण कुमार बाजपेई प्रदुम्न शुक्ला अंकित शुक्ला  ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष तिलोई सुनील कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर शिवपूजन मिश्रा,अजय तिवारी,ओंकार नाथ सिंह,शुभम मिश्रा,अजय मिश्रा,यदुवंश कुमार यादव, अश्विनी कुमार,अजय मौर्या रामविलास,बृजेश शुक्ला अभिजीत सिंह, अंशु कुमार अभिनय, मनीष कुमार, राहुल सोनकर  चन्दन मिश्रा आदि बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |