Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सैफनीः देर रात तक थाना क्षेत्र में मनाई गई अम्बेडकर जयंती


सैफनी। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती थाना क्षेत्र में में धूमधाम से मनाई गई।

भारत देश के संविधान के निर्माता एवं शोषितों के उत्थान के बारे में लंबी सोच रखने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर शाहबाद मिलक विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर, सैफनी, रवाना पटटी,नन्द गांव, टांडा जयडोली, दिव्या नगला, दनियापुर, खरसौल, रायपुर, मंझरा, आदि दर्जन भर गांवों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य रहे राधे श्याम राही ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ना होते तो आज शायद हम ना होते।

हम लोगों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कहे के अनुसार ही अपना जीवन गुजारना चाहिए तभी हम तरक्की कर सकते हैं उन्होंने कहा था की शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा।अगर समाज में तरक्की करनी है तो चाहे एक रोटी खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ। तभी हम आगे बढ़ सकते हैं।इस मौके पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ सैफनी के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार सागर अंकित सागर एडवोकेट छत्रपाल सिंह सागर डीपी सागर,भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव ओम सागर,धर्मेंद्र सागर,यासीन खान, विवेक सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |