अमेठीः पांच परियोजनाओं का होगा पर्यटन विकास, 1400.5 लाख स्वीकृत
April 21, 2025
अमेठी। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद अमेठी में 5 परियोजनाओं का 1400.5 लाख की लागत से पर्यटन विकास कराया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति दी गई है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि 62 लाख की लागत से हिंगलाज भवानी मंदिर दादरा मुसाफिरखाना का पर्यटन विकास कराया जाएगा, 59.16 लाख की लागत से श्री मुकुट नाथ मंदिर ग्राम ताला, 1086.21 लाख की लागत से मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक का निर्माण, 99.10 लाख की लागत से परम संत सतगुरु कबीर साहेब के बैठका का सौंदर्यीकरण एवं जीणोद्धार, 94.03 लाख की लागत से बाबा दुर्लभ दास ग्राम धर्में का पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने एवं श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आकर्षित किए जाने के उद्देश्य पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्थलों के चयन के लिए माननीय जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया था जिसके क्रम में उपरोक्त स्थलों का पर्यटन विकास योजना अंतर्गत कार्य कराए जाने को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत दी गई है।