Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः संविधान निर्माता डॉ0 आम्बेडकर की जयन्ती पर पुरस्कृत हुए मेधावी, महिलाओं व बुजुर्गो तथा दिव्यांगो का हुआ सम्मान


लालगंज/प्रतापगढ़। रामपुर बावली के समीप पूरे श्याम सिंह सौंना सरैया स्थित किसान मंहगूराम इण्टर कालेज में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर मेधावियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. चन्द्रेश सिंह एवं अयोध्या के जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र पाण्डेय ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्रा प्रियांशी पटेल, पायल पटेल, श्रेया मिश्रा, सोनाक्षी, जान्हवी सरोज ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सुनीता व संस्थापक रामसुफल सरोज विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डॉ0 आम्बेडकर की स्मृति में संस्थापक रामसुफल सरोज ने पचास निराश्रित महिलाओं, बीस वरिष्ठ नागरिकों एवं बीस दिव्यांग जरूरतमंदो को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। एनपीआरसी रामपुर संग्रामगढ़ हरकेश सरोज ने संविधान की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए डॉ. आम्बेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने मेधावी छात्र आदर्श वर्मा, ऋतिक गुप्ता, रिंकू, पंकज पटेल, हिमांशु वर्मा, धनराशि, गुंजन, रूबी पटेल, रूचि, समर गौतम, गुलशन, श्रेया शुक्ला, जयन्त धुरिया, दीपांजलि वर्मा, उपमा शुक्ला, सनी पटेल, निखिल पटेल, नंदिनी, उत्कर्ष प्रजापति, प्राची जायसवाल, खुशबू शुक्ल, मानसी पटेल को अंक पत्र के साथ विभिन्न कक्षाओं में विशिष्ट स्थान के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान आशीष, रामनरेश, दिव्यांश द्विवेदी, मनोज, अमृतलाल आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |