दिनेश पाण्डेयसोनभद्र। आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटको के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। फासिल्स पार्क को विकसित करने के लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के ईतिहास को जान सकेगें और उसे देखने हेतु जनपद में आयेंगें। इसी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जीवन शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय मनबरसा दुद्धि में जन चौपाल लगाकर सरल भाव से ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुनने के पश्चात संबधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ,डीपीआरओ नमिता शरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
!doctype>
