मिर्जापुर। जिले के थाना चील्ह चन्द्रशेखर यादव पुत्र मोहन लाल यादव निवासी गडगेडी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश को लेकर वादी की सास को लाठी डण्डा से मार कर गंभीर रूप से घायल करने व इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चील्ह को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को थाना चिल्ह पुलिस टीम द्वारा थाना चील्ह क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्ता सीमा देवी पत्नी सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव निवासिनी धौरहरा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
