Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः शौचालय तथा आरओ को क्रियाशील नहीं देख एसडीएम का चढ़ा पारा, औचक निरीक्षण


लालगंज/प्रतापगढ़। एसडीएम ने सोमवार को स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैंनसी सिंह ने साफ सफाई की स्थिति को सामान्य पाया। उन्होनें अधीक्षक को इसे और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिये। एक शौचालय क्रियाशील न पाये जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जतायी। नगर पंचायत के द्वारा लगाये गये आरओ को भी चालू न देखकर एसडीएम का पारा चढ़ा दिखा। उन्होनें अधीक्षक को ईओ से समन्वय कर इसे अविलम्ब चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें परिसर में गलियारों में कुछ वाहनों को देखकर असंतोष जताया। उन्होनें कहा कि भविष्य में चिकित्सकों के बैठने वाली गैलरी में वाहन कतई बेतरतीव नहीं मिलने चाहिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार सामान्य पाया गया। दवाओं की उपलब्धता एसडीएम को पर्याप्त मिली। उन्होनें कुछ दवाओं के एक माह बाद एक्सपायरी देख इन्हें चिन्हित कर एक्सपायर होने के तुरंत बाद डिस्पोज कराये जाने के निर्देश दिये। अधीक्षक डा. अरविन्द गुप्ता ने विभिन्न कल्याणकारी अभियानों की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |