Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू


बाराबंकी। थाना देवा क्षेत्र में 21 फरवरी को हुए अब्दुल अजीज हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मृतक के छोटे बेटे अब्दुल हसन उर्फ अबुल को स्वाट, सर्विलांस और थाना देवा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।ग्राम पीड़ निवासी 63 वर्षीय अब्दुल अजीज बीते 21 फरवरी को बकरी चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर शाम उनका शव खारजा नहर पटरी के पास खेत किनारे मिला। सीने पर धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। मृतक के बेटे मुफीद अहमद की तहरीर पर थाना देवा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के छोटे बेटे अब्दुल हसन ने की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांव की एक महिला से बातचीत करता था, जिससे उसके पिता नाराज रहते थे। वे कई बार उसे इस रिश्ते से दूर रहने की हिदायत दे चुके थे। पिता की इस दखलअंदाजी से परेशान होकर उसने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या के दिन जब अब्दुल अजीज बकरी चराने गए थे, तब अब्दुल हसन चाकू लेकर वहां पहुंचा और कहासुनी के दौरान पीछे से गर्दन पर वार कर दिया। पिता के गिरते ही उसने उनके सीने पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।एसपी के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और थाना देवा पुलिस ने मिलकर तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। शुक्रवार को आरोपी को इब्राहिमपुर कला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।अभियुक्त के पास से हत्या मे इस्तेमाल किया गया चाकू पुलिस ने बरामद किया। इस मामले के खुलासे में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना देवा पुलिस ने अहम भूमिका निभाई पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |