बाराबंकीः भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जन औषधि का किया निरीक्षण
March 07, 2025
बाराबंकी। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह ने जन औषधि के सातवें स्थापना दिवस के मौके पर जिले में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई मरीज के लिए सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सके उसके लिए चलाई जा रहे जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करने बाग स्थित केंद्र पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दावों की गुणवत्ता उसके मूल्य को बाहर की ब्रांडेड दवाइयां से कितनी सस्ती मरीज को दी जा रही है इस बात की जानकारी जन सेवा केंद्र के क्षेत्रीय प्रभारी नितिन सिंह से ली उसकी जानकारी ली। राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रभारी नितिन सिंह से शहर और जिले में चल रहे जन सेवा केदो के बारे में जानकारी ली उन्होंने यह भी पूछा की जन सेवा केदो से प्रतिदिन मरीज का कितना पैसा बच जाता है । नितिन सिंह ने अरुण सिंह द्वारा पूछे गए सारे सवालों का बेहतरीन ढंग से जवाब दिया नितिन सिंह की पीठ थपाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रधानमंत्री की इस मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही दवाइयां के रखरखाव को देखकर उन्होंने संचालक की तारीफ की। उसके बाद उन्होंने जन सेवा के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए मरीज को मिलने वाले लाभ दवाइयां की गुणवत्ता आदि पर चर्चा की । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य खाद रसद मंत्री सतीश शर्मा हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत महामंत्री संदीप गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
