Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शीशगढः प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ को एस एस पी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


शीशगढ़। माह जनवरी मूल्यांकन प्रणाली में प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ राधेश्याम को जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किए जाने पर एस एस पी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिससे शीशगढ़ थाना पुलिस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

एस एस पी अनुराग आर्य के द्वारा प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ राधेश्याम को दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि बरेली पुलिस में प्रचलित मासिक मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत जनवरी माह में जिला के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन किए जाने पर जनवरी माह में मासिक मूल्यांकन प्रणाली में सर्वाधिक 2372 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा अपने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाए रखने व अपराध नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी रूप से कार्य करते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर उत्कृष्ट कार्य एवं उच्चकोटि की कार्य प्रणाली की एस एस पी अनुराग आर्य ने प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ राधेश्याम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ राधेश्याम सम्मानित होने पर शीशगढ़ पुलिस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |