लखनऊ: रमजान और होलिका पर्व को लेकर पीस बैठक आयोजित
March 03, 2025
लखनऊ । रमजान माह और होली पर्व को लेकर सोमवार को कृष्णा नगर थाने पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पीस बैठक आयोजित किया गया द्य इस दौरान थाना क्षेत्र के व्यापारीगण, संभ्रांत व्यक्ति आदि लोग उपस्थित रहे द्य इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने रमजान व आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने और होलिकादहन के दौरान और नमाज अदा करते समय बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तीव्र ध्वनि में डीजे, साउंड व सायरन न बजाने को लेकर अपील किए साथ ही कहे कि नमाज अदा करते समय और होली खेलते समय सड़कों पर अतिक्रमण न किया जाए यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे।
.jpg)