Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत ,शिकायत पर जाँच टीम गठित


लखनऊ । कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में स्थित राजकीय लोकबंधु अस्पताल प्रसव विभाग के चिकित्स्कों पर लापरवाही और मरीज भर्ती के दौरान अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने सोमवार को अस्पताल निदेशक से शिकायत की है द्य मुलरुप से जनपद अमेठी ग्राम बसंतपुर कोटवा निवासी अभिषेक शुक्ला का आरोप है कि उनकी पत्नी पारुल शुक्ला जून माह में गर्भवती हुई थी जिसका शुरू से ही लोकबंधु अस्पताल से उपचार चल रहा था द्य आरोप है कि गर्भ के पांचवे माह में उसने गायनकोलॉजिस्ट चिकित्सक से पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने की राय की थी लेकिन चिकित्सक ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है और पांचवे माह का अल्ट्रासाउंड अंतिम माह में कराया गया तब तक गर्भ में पनप रहे मासूम की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी द्य पीड़ित के अनुसार उसने बीते 27 फरवरी को पत्नी की डिलेवरी के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया डॉक्टर दिनभर लेबर रूम में उसकी पत्नी को भर्ती किये लेकिन कोई कार्यवाही नहीं किये और लापरवाही करते रहे यहाँ तक उस समय इएमओ के रूप में तैनात डॉ शालिनी कटियार ने अभद्रता भी की और शाम समय उसकी गर्भवती पत्नी को क्वीन मेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहाँ उसके पत्नी का प्रसव हुआ लेकिन नवजात की 48 घंटे में ही मौत हो गई द्य पीड़ित पति ने अस्पताल निदेशक को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है द्य राजकीय लोकबंधु अस्पताल निदेशक डॉ सरोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने लिखित शिकायत की है द्य शिकायत पर चिकित्साधीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित किया गया है जाँच के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |