Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पंचायत में गंदगी का अंबार, पंचायत के नागरिक होते हैं परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर बहादुरपुर के सचिव की लापरवाहीं के चलते यहां पर वर्षों से विकास की एक किरण तक नहीं पहुंची है। यहां के ग्रामीण अव्यवस्थाओं के बीच जीने के आदी हैं। यहां पर कूड़ा करकट का जमावड़ा मार्गो पर बहता पानी नालियों का कहीं अता पता तक नहीं है तथा अन्य खामियों के चलते यह पंचायत नरक पंचायत बनकर रह गई। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बताया कि सचिव व प्रधान की अकर्मण्यता व हठधर्मिता के कारण यह पंचायत विकास से कोसों दूर है। यहां के ऊबड़ खाबड़ मार्ग मार्गो पर बहता हुआ गंदा व बदबूदार पानी पंचायत व मार्गों पर बिखरा हुआ कूड़ा करकट प्राथमिक विद्यालय के निकट मार्गो पर बहता पानी तथा इस गंदे पानी में होकर नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल जाना होता है। यह बच्चे पानी में फिसल जाते हैं और चोटिल हो जाते है। इस पंचायत में गंदगी का अंबार है। सफाई कर्मी के न आने की वजह से गंदगी से यहां के ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। एक दशक से इस पंचायत का विकास तक नहीं हुआ हैं। वहीं यहां की विकास की सारी योजनाएं मात्र कागज में सिमट कर रह गई हैं चाहे उज्जला योजना हो मनरेगा शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना चाहे सुमंगला योजना तथा यह सारी योजनाएं एक कागज के पिटारे में बंद हैं। इससे संबंधित आला अफसर मूक दर्शक बने हुए हैं। नागरिकों का कहना है कि जब तक सरकार इन योजनाओं को कारगर ढंग से लागू नहीं करेगी तब तक इन योजनाओं से आम आदमी अछूता रहेगा और ग्रामीण इन समस्याओं से जूझते रहेंगे ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत के विकास के दिन कब बहुरेंगे। वहीं जब संबंध में खंड विकास अधिकारी बीकेटी पूजा पांडेय से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |