Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखीमपुर -खीरीः पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन


मोहम्मदी खीरी। पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर मीडिया कर्मियों ने दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर हमले की निंदा करते हुए सी ओ को ज्ञापन सौपा है।

पड़ोसी जनपद में वरिष्ठ पत्रकार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में रविवार को मीडिया कर्मियों ने अपने साथी की दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक साथी के परिजनों को सुरक्षा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन सी ओ अरुण कुमार सिंह को सौपा है। इस मौके पर शिवम राठौड़, हरिश्चंद्र सिंह, अब्बास नकवी समेत मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

वहीं रविवार को संपूर्णा नगर पत्रकार संघ के पत्रकारों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के खिलाफ कस्बे के मिल रोड तिराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग और उनके बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेने की मांग करते हुए थाना प्रभारी अंबर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान गौरव गुप्ता, नवीन भसीन, राधेश्याम यादव ,सर्वेश मिश्रा ,कमलेश कुमार, अजय कुमार, संजीव झांजी, मनोज प्रजापति ,पुनीत यादव, गणेश सिंह ,रवि गुप्ता, दिलीप जायसवाल ,दिलीप सिंह राणा, मोहम्मद वसीम, अरुण सूरी विवेक सिंह अमरनाथ ,रामकुमार ,सहित दर्जनों की तादाद में क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |