Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखीमपुर -खीरीः रंगोत्सव एवं रमजान को लेकर थाना गोला में हुई पीस कमेटी बैठक


गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला कोतवाली में होली और रमजान के त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी गोला गवेन्द्र पाल गौतम ने अध्यक्षता की। इस दौरान तहसीलदार गोला सुखबीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोला चंद्रशेखर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर गोला रविंद्र पांडे भी उपस्थित रहे।

समाज के प्रमुख लोगों में श्रीकांत तिवारी, पारस प्रसाद मिश्रा और राजा जफरुल्लाह खान ने भी बैठक में हिस्सा लिया। ग्राम गोला देहात प्रधान राजेश गिरी, नगर पालिका के सभासद और स्थानीय पत्रकार भी मौजूद रहे।बैठक में सभी प्रतिभागियों ने त्योहारों से जुड़ी संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। वही मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं ने क्योंकि होली के दिन जुम्मा भी पड़ रहा है इसलिए जुमे की नमाज के टाइम को आगे बढ़कर 2रू00 बजे रखकर सौहार्द एवं प्रेम का सन्देश दिया है, साथ ही प्रशासन द्वारा त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |