Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: विंध्य गुरुकुल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


चुनार/मिर्जापुर। शनिवार को विंध्य गुरुकुल कॉलेज में बड़े हर्ष के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर माधवी शुक्ला प्राचार्या राजकीय पीजी कॉलेज चुनार उपस्थित रही। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी,आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के ऊपर विशेष बल दिया और उन्होंने कहा कि आज महिलाएं तेजी से कार्य कर रही हैं और आधी आबादी को ईमानदारी से प्रस्तुत कर रही हैं इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डा.विवेक कुमार एवं उजाला गृह उद्योग समूह की सदस्या श्रीमती अंबाश्री नीलम प्रधानमन्त्री एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत एवं सोनी एवं मंजू एवं प्रतिभा भारतीय उपस्थित रही, और इन्होंने छात्रों को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी एवं आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर आशीष मिश्र ने नारी शक्ति पर विशेष बल दिया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चंद्रिका देवी एवं मोनिशा पटेल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शेर सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |