बीसलपुरः किसानों और असामाजिक तत्वों के बीच पथराव, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
March 09, 2025
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों और असामाजिक तत्वों के बीच पथराव की घटना सामने आई। इससे मिल के बाहर सड़क पर जाम लग गया और कई वाहनों के शीशे टूट गए।
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया।
कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों और धर्म कांटा स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना गन्ना सप्लाई कर सकें।
