Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी


बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन अस्पताल में मौजूद मरीजों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने विद्युत विभाग को इस मामले की जानकारी देकर सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |