बीसलपुरः वैध शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
March 09, 2025
बीसलपुर। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 8 और 9 मार्च को विशेष अभियान चलाया।
कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाना क्षेत्र के जंगलों व संदिग्ध स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के अड्डों को खंगाला गया और शराब बनानेध्बेचने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि त्योहार के दौरान अवैध शराब से होने वाली किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
