Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: शार्प की भारतीय एसी उद्योग में वापसी: रीरियू, सेइरियो और प्लाज्मा चिल सीरीज किया लॉन्च


लखनऊ। शार्प कॉर्पोरेशन जापान की सहायक कंपनी शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) प्रा.लि. ने एयर कंडीशनिंग तकनीक में अपनी रीरियू, सेइरो और प्लाज्मा चिल सीरीज लॉन्च कर एयर कंडीशन उद्योग में धमाकेदार वापसी की है। उन्नत एयर कंडीशनर रीरियू, सेइरो और प्लाज्मा चिल शानदार कूलिंग प्रदर्शन तो करते ही हैं, साथ ही इनमें ऊर्जा दक्षता और हवा को शुद्ध करे के लिये उन्नत उन्नत फिल्टर का प्रयोग किया गया है। ये नवीनतम एसी की सीरिज भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को बखूबी पूरा करने की क्षमता रखती है।

इन एयर कंडीशनर में 7-स्टेज फिल्टरेशन, 7-इन-1 कन्वर्टिबल कार्यक्षमता, (आई-फील), सेल्फ-डायग्नोसिस और सेल्फ-क्लीनिंग तकनीक जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जो आराम, स्वास्थ्य और सुविधा का एक आदर्श योग है। ये उत्पाद अलग-अलग आकार के कमरों के हिसाब आते हैं, जो हर घर और कार्यालय के लिए एक ठंडा और स्वच्छ वातावरण करते हैं। ये एयर कंडीशनर ग्रोहकों की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा टिकाऊ हैं और अपनी कुशल तकनीक से शार्प की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।लॉन्च के मौके पर शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) के प्रबंध निदेशक ओसामु नारिता ने कहा, ष्भारत शार्प के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।ष् ष्शार्प लंबे समय से अत्याधुनिक तकनीक, विश्वसनीयता और उत्कृष्टता के साथ जुड़ा हुआ है। हमारा विजन शार्प को एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित करना है जो इनोवेशन के जरिये से जीवन को समृद्ध बनाता है। शार्प ऐसे उत्पाद पेश करता है जो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और लाइफस्टाइल के साथ मेल खाते हैं। यह जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने और उद्योग में नए मानक स्थापित करने वाले समाधान प्रदान करने के लिए हमारे समर्पण की पुष्टि करता है।शार्प अप्लायंसेज डिवीजन के उपाध्यक्ष मिमोह जैन ने कहा, भारत में शार्प एयर कंडीशनर की वापसी भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में मील का पत्थर है।उन्नत प्रौद्योगिकी और ऊर्जा दक्षता पर ध्यान में रखते हैं हम शार्प की विरासत को उत्पाद पोर्टफोलियो के जरिये आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते है। जल्द ही, हम अपनी पेटेंटेड प्लाज्माक्लस्टर टेक्नोलॉजी को शार्प एयर कंडीशनर में एकीकृत करेंगे, जो प्रकृति की शुद्धिकरण शक्ति को अपनाकर ताजी, स्वच्छ हवा प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |