मुरादाबाद: आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
March 03, 2025
मुरादाबाद। सोमवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लीगल सेल स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मीध्आजाद समाज पार्टी, सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर जनपद मथुरा के गांव करनावल में जातिगत मानसिकता से ग्रस्त गुंडों द्वारा बारात पर किए गए हमले की पीड़ित बहनों व उनके परिवार से मिलने गए तभी थाना सुरीर के पास उनके काफिले पर हुए पथराव , जिसमें हमारे कई भाइयों के गंभीर चोटें आई, इस के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन ऐसीम को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लीगल सेल, स्टूडेंट फेडरेशन तथा अन्य कई मोर्चों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल रहे।
