लखनऊ: ग्यारह जोड़े बंधे शादी के बंधन में
March 03, 2025
लखनऊ। सरोजनी नगर बाल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मवई चैराहा पड़ियाना लखनऊ रविवार, 02 मार्च 2025 को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 11 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार जी के नेतृत्व में शादी कराई गई। अहिंसा दल का उद्देश्य रामराज्य की स्थापना इस प्रकार से समाजहित में निस्तारण जनहित के कार्य किए जाते हैं जिससे समाज में दहेज प्रथा जैसी फैली कुरीतियों को दूर करना एवं जातिवाद का भेदभाव समाप्त करने का मुख्य उद्देश्य तथा धन के अभाव में कोई भी बेटी अथवा बेटा विवाह जैसे पवित्र बंधन से वचित ना रहें जाए एवं धन की फिजूल खर्च को रोकने का मुख्य उद्देश्य है यह पुनीत कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की महान कृपा एवं अहिंसा दल के प्रत्येक सिपाही एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं प्रयास से ही संपन्न हुआ है मैं तो एक निमित्त मात्र हूं ! शादी पूरी रीति रिवाज एवं हिंन्दु समाज से की गई जिसमें अयोध्या से कई पंडित भी बुलाए गए और सभी जोड़ों को राजकुमार राजपूत जी ने अपने हाथों से सभी को आशीर्वाद देकर सभी को खुश रहने की शुभकामनाएं दी और सभी जोड़ों को जरूरी सामग्री भी दी गई आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई जिसमें हजारों की संख्या में लोग शादी समारोह में पहुंचे। वही अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजपूत जी का मानना है कि हम अपने प्रति लोगों की सेवा करते चले आए हैं और हमेशा करते ही रहेंगे चाहे राह में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाएं ! आओ हम सब मिलकर संकल्प ले दहेज रहित शादी का अभियान चलायें ! संरक्षक महन्त श्री तेजपाल दास जी महाराज ,अगला कार्यक्रम 17 जून 2025 को होगा! रघुनन्दन सिंह राजपुत युवा प्रदेश अध्यक्ष, गोलू पाठक जिला अध्यक्ष लखनऊ, मंजीत राजपूत पिंटू राजपूत , गोलू पाठक, शैलेन्द्र शास्त्री जी महाराज , अभय राजपूत, करन राजपूत,।
