लखनऊः सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई, महाकुंभ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष सम्मान
March 09, 2025
लखनऊ। जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ द्वारा माह फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए 15 कर्मचारियों के सम्मान में शनिवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगर निगम के इस भावपूर्ण आयोजन में उन कर्मठ कर्मचारियों को विदाई दी गई, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय शहर को जल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं में समर्पित कर दिया।समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, सचिव जलकल शशि कुमार गुप्ता, प्रभारी अधिशाषी अभियंता मुख्यालय सचिन सिंह यादव, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों योगेंद्र सिंह, हरिप्रसाद, दिनेश कुमार पांडे, अशोक कुमार, रामचंद्र, राकेश कुमार, देवेंद्र शाह, गिरनीलाल, मनोज कुमार सक्सेना, कृष्णा, लियाकत अली, हरिलाल, धनीराम, अनोखे और परमेश्वर को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनकी वर्षों की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए समस्त देयकों का भुगतान किया गया।महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा, ष्सेवानिवृत्त कर्मचारी जलकल विभाग की वह नींव हैं, जिनके अथक प्रयासों से लखनऊ को निर्बाध जल आपूर्ति मिली। उनकी निष्ठा और परिश्रम सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।ष्देशभर में आस्था और श्रद्धा के प्रतीक महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में जलकल विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। करोड़ों श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, जल निकासी एवं स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने में विभाग के कर्मचारियों ने अदम्य साहस और अथक मेहनत का परिचय दिया।महाकुंभ में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जलकल विभाग के छह कर्मचारियों’ दृ कृष्णा बहादुर, अनुज कुमार शुक्ला, महेंद्र तिवारी, मुन्नालाल, प्रेम नारायण दीक्षित एवं गिरजा शंकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, ष्महाकुंभ जैसा विराट आयोजन जलकल विभाग की प्रतिबद्धता और कुशल प्रबंधन के बिना संभव नहीं था। विभाग के इन कर्मियों ने अपनी सेवा भावना से न केवल नगर निगम बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।ष्महाकुंभ में जलकल विभाग की इस सराहनीय भूमिका की नगर निगम अधिकारियों एवं शहरवासियों ने भी प्रशंसा की। इस सम्मान समारोह में जलकल कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नगर निगम द्वारा दी गई इस विदाई को अपने जीवन का सबसे गौरवशाली पल बताया।
