लखनऊः शॉर्ट सर्किट से लगी आग ई-रिक्शा दुपहिया वाहन जल कर राख
March 09, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी में देर रात करीबन 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें घर का सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि बीकेटी बरगदी गांव के निवासी संतोष कुमार पुत्र राजकुमार गौतम के घर का सामान जल गया। वहीं एक ई-रिक्शा दो मोटरसाइकिल एक स्कूटी जलगई। वहीं किराए पर रहने वाली छात्रा सीता यादव पुत्री धीरेंद्र यादव लखीमपुर खीरी के रहने वाली आग की चपेट में आ गई, ग्रामीणों ने घायल छात्रा को रामसागर मिश्र शौ सौय्या संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया लिया।
