लखनऊः बीकेटी में सागौन के पेड़ों की बीच बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
March 09, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को पायें गयें शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दीं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर गांव में सागौन की बाग में गांव की रजाना पत्नी स्व फकीरे उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी मामपुर गांव थाना बीकेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हैं।वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीकेटी थाना में दी,मौके पर पहुंचे बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह और एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट ने घटना का जायजा लिया और फारेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया।वहीं इस सम्बन्ध में महिला के दूर के रिश्तेदार मेवालाल ने बताया कि वह 6 मार्च को उसे खाना देने गया था, जहां खाना देने के बाद अपने चला गया था, जब वह 7 मार्च को गया तब घर में ताला लगा हुआ था। वहीं 8 मार्च को गया तब भी ताला लगा हुआ था, जहां उसने 112 नम्बर पर सूचना दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा और बीकेटी थाने पर जाकर जानकारी दी। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए कल फोटो लेकर आने के लिए कहा, जहां 9 मार्च रविवार को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला हैं। वहीं भौली गांव निवासी लक्ष्मी ने थाने में लिखित तहरीर दी है कि रजाना उसकी फूफेरी सास थीं,गौरतलब हो कि रजाना ने मामपुर गांव में स्थित अपनी जमीन 1 करोड़ 20 लाख रुपए में बेची थी। वहीं उसने बाराबंकी में 9 बीघा जमीन 45 लाख रुपए में खरीदी थी,जिसमें मेवालाल के नाम दो बीघा जमीन खरीद थी, बीकेटी पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
