लखनऊ: ठाकुरगंज क्षेत्र में चैकी इंचार्ज के के घर के बगल में चोरीः चोरों का मोबाइल घटनास्थल पर छूटा
March 09, 2025
लखनऊ । ठाकुरगंज के भूहर चैकी अंतर्गत निवास करने वाले बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर पर चोरों ने धावा बोला 90000 की नगदी सहित लाखों के आभूषण बटोर ले गए। आश्चर्य की बात यह है कि पड़ोस में ही इसी चैकी के इंचार्ज शुभम त्यागी साहब भी रहते हैं।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित रचना कनौजिया ने बताया दिनांक 8 मार्च को वह शादी समारोह में सम्मिलित होने हसनगंज उन्नाव अपने मायके गई थी पति आशीष कुमार भी आवश्यक कार्य से गैर जनपद गए हुए थे घर पर कोई भी नहीं था रात्रि को चोरों ने 90000 की नगदी के अलावा 5 कान की बाली सोने की चैन लॉकेट सहित तमाम आभूषण चोरी कर लिए घटनास्थल से चोरों का मोबाइल बरामद।
घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद हुआ जिसे पिता ने पुलिस को सौंपते हुए अतिशीघ्र खुलासे की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है मोबाइल फ्लाइंग मोड पर था चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ चोरी की थी ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस ना हो पुलिस को मोबाइल सौंप कर घटना के सफल अनावरण की उम्मीद थी परंतु प्रथम दृष्टया पुलिस ने मोबाइल मालिक को बुलाकर क्लीन चिट देते हुए मोबाइल सौंप दिया जबकि सीसीटीवी फुटेज में इसी प्रकार की कद काठी के तीन लड़के संदिग्ध रूप में बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले पर चैकी इंचार्ज शुभम त्यागी ने पहले बताया मोबाइल मालिक द्वारा चोरी की रिपोर्ट दिखाई गई थी मोबाइल उसे वापस कर दिया गया।
उन्हें याद दिलाने पर रिपोर्ट लिखने के बाद बरामद सामान कोर्ट से छूटता है उन्होंने अपनी बात से पलटते हुए दोबारा कहा मोबाइल अभी मेरे पास है।
