Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबादः मंडलायुक्त ने विकास भवन में फोटो गैलरी का फीता काटकर किया शुभारंभ


मुरादाबाद। आज मंडलायुक्त श्री आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा विकास भवन में फोटो गैलरी और विकास भवन में जीर्णोद्धार भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जितने भी सरकारी कार्यालय हैं ,उनको हम एक बेहतर लुक दें और वहां पर अच्छी व्यवस्थाएं को बनाए रखें। सरकारी कार्यालयों को पब्लिक फ्रेंडली बनाएं और जितना हो सके इनको सरकार के संदेश का एक जरिया बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव के अच्छे इनिशिएटिव की वजह से विकास भवन को आई एस ओ सर्टिफिकेशन भी मिला है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास भवन में ये एक नई पहल काफी अच्छी करी गई है जिसमें जनपद के कई सारे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने आज अपने-अपने क्षेत्रों में काफी अच्छा काम कर रहे हैं ,आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह पद्मश्री हमारे यहां से दो लोग हों,प्रगतिशील किसान हों,समूह हों अन्य अच्छा काम करने वाले लोग और उनके द्वारा किए गए संबंधित कार्यों की जानकारी को यहां फोटोग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल पब्लिक को सरकारी द्वाफ्तरों से जोड़ने के लिए बहुत अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छी शुरुआत है और हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे ही कार्य अन्य ऑफिसों में भी करवाए जाएं। सभी सरकारी ऑफिस को अपने आप को पब्लिक फ्रेंडली बनाने पर जोर देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव, जिला विकास अधिकारी श्री जीबी पाठक ,परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित संबंधित विकास विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकास भवन का स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |