मुरादाबादः समग्र स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन
March 07, 2025
मुरादाबाद। राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह मुरादाबाद में भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनव्र्यवस्थापन प्राधिकरण मुरादाबाद के पीठासीन अधिकारी श्री जैगम उद्दीन एवं निबंधक श्री मनीष कुमार यादव के निर्देशन में समग्र स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका आरम्भ श्री मुकेश कुमार चैधरी अधीक्षक राजकीय किशोर संपेक्षण गृह द्वारा किया गया। इसके उपरान्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मुरादाबाद डा0 भारत भूषण द्वारा किशोरों को आज के शिविर के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की टीम, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम, गैर संचारी रोग की टीम एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 वीर सिंह आदि उपस्थित रहें।
पीठासीन अधिकारी श्री जैगम उद्दीन द्वारा सभी किशोरों से अपने मन की बात बताने का आगह किया गया ताकि उनकी समस्या का समाधान स्वास्थ्य विभाग से आइ टीम द्वारा किया जा सके। तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जनपद सलाहकार डा0 प्रंशात राजपूत द्वारा तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी व इसको छोड़ने के बारे में विस्तार से बताया गया, मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के डा0 एस0 धन्नजय क्लीनिक साइक्लोजिस्ट एवं श्री एस0के0 शर्मा साईक्ट्रिक सोशल वर्कर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित किशोरों को जानकारी दी गयी जैसे आप किसी भी कठिन परिस्थिति में अपने आप को किस तरह से समायोजित कर सकते हो, जीवन में किसी भी प्रकार के नशे की लत लग जाना, आपको अपने साथ के लोगों के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए, आपका अपने समाज के प्रति कैसा व्यवहार होना चाहिए इन सभी बातो को आपको समायोजित करने में किसी प्रकार की कठिनाइ महसूस होती है एवं यदि आपके अन्दर आत्महत्या के विचार आते है या अपने आपको गहन उदासी में महसूस करते है तो आपको मानसिक रोग होने की संभावना हो सकती है जिसके लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ में दिन सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार को कमरा नम्बर 22 में उपचार उपलब्ध है, गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ की टीम में मौजूद श्रीमती अंशु वर्मा फिजियाथैरेपिस्ट एवं श्रीमती आस्था प्रकाश स्टाफनर्स द्वारा पोषणयुक्त खान-पान एवं प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी गयी। डा0 वीरसिंह बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा सभी किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कैम्प में कुल 111 किशोरों का परीक्षण किया गया जिसके उपरान्त अवसाद से ग्रसित 03 किशोर, 80 एलर्जी, 15 दन्त रोग, 06 अल्सर, 03 बुखार, 05 कमर दर्द से ग्रसित पाये गये एवं 55 किशोरों की तम्बाकू, मानसिक एवं गैर संचारी रोग हेतु काउंसलिंग की गयी व कैम्प में उपस्थित सभी किशोरों की बी0वी0 एवं शुगर की जांच की गयी। शिविर में परीक्षण के उपरान्त औषधि राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह के फार्मेसिस्ट श्री सचिन को उपलब्ध करायी गयी जिससे किशोरों को ससमय औषधि उपलब्ध हो सके।
