मुरादाबादः आईटीसी ने किया टिमिट के एमबीए के विद्यार्थी का शानदार पैकेज पर चयन
March 07, 2025
मुरादाबाद। बडे हर्ष का विषय है कि टिमिट में फाईनल ईयर के एमबीए विद्यार्थियों के लिये देश की बहुप्रतिष्ठित एफएमसीजी कम्पनी आईटीसी ने रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयेाजन किया। कम्पनी की ओर से सीनियर एचआर मैनेजर व टीम ने कम्पनी व जाॅब के बारें में सम्पूर्ण जानकारी वर्चुअल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी और विद्यार्थियों की जाॅब सम्बन्धित जिज्ञासाओं का समाधान दिया। सभी विद्यार्थियों के सेल्स ऐप्टीट्यूड व पर्सनल इन्टरव्यू लिये गये। सभी कठिन चयन प्रक्रियाओं के बाद टिमिट के एमबीए के छात्र पुलकित कुमार को अंतिम रूप से चयनित कर ज्वाइनिंग प्रदान की गायी। पुलकित कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय टिमिट के सवोत्तम स्लेबस, प्रैक्टिकल ज्ञानपरख शिक्षा व सवोत्तम फेकल्टिज के साथ प्लेसमेंट सेल की क्रिया उत्तम प्रणाली को प्रदान किया और कहा कि टिमिट से एमबीए करने के साथ उनके सपनों की मजिल मिल गई है इस अवसर पर टिमिट के डीन प्रो. विपिन जैन ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्रों की सफलता हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। टिमिट में हम छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कौशल भी प्रदान करते हैं। एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों में आपने जो मेहनत की है, उसका परिणाम आज आपके सफल करियर के रूप में सामने है। आपकी नौकरी लगने की खबर न केवल आपके लिए बल्कि पूरे टिमिट परिवार के लिए गर्व का विषय है। हम आशा करते हैं कि आप अपने नए करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। टिमिट परिवार की ओर से आपको ढेरों शुभकामनाएं और भविष्य के लिए हार्दिक बधाई। इस अवसर पर टिमिट कार्पोरेट रिसोर्स सेन्टर के असि0 डायरेक्टर श्री आकाश भटनागर और टीएमयू कार्पोरेट रिसोर्स सेन्टर के जाॅइंट डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ सिंह ने चयन प्रक्रिया में शामिल आईटीसी कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित छात्र को बधाई देते हुए कहा कि टिमिट हमेशा अपने छात्रों को उद्योग की मांगों के अनुसार प्रशिक्षित करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्यस्थल पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने संस्थान का नाम रोशन करें।
