Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: बच्चोें का अच्छी शिक्षा शिक्षकों को देनी चाहिए क्योें कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं- दिव्या


बीसलपुर। शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रा0वि0 परसिया विकास खंड बीसलपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिव्या पी गंगवार पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुरध्राष्ट्रीय सचिव महिला सभा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह नन्हें मुन्ने बच्चे ही देश का भविष्य हैं। माता पिता के साथ हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। इनके उज्जवल भविष्य के लिए उनका सहयोग करें। देश की आजादी के नायको को पढ़कर उन्हें अपना आदर्श मानकर परिवार, गाँव, जिले के साथ देश नाम रोशन करें।

दिव्या पी गंगवार द्वारा इस अवसर पर उपस्थिति सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा महिलाये समाज का निर्माण करती उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही पुरुषों से अपील की वर्ष मे एक दिन महिला दिवस पर भोजन बनाने में हाथ बटाये करें। इस अवसर पर स्कूल के प्राध्यापक सर्वेश कुमार के साथ साथ प्रयंका रस्तोगी, ममता देवी, दया शंकर गंगवार, चैधरी प्रदीप सिंह पटेल, मोईन खान, भद्र पाल गंगवार, ओपी गंगवार, मुकेश पाठक, रूप लाल महातिया, कुमेंद्र पाल, रमेश चन्द्र गंगवार, राम निवास, वेद प्रकाश, नेत्र पाल राठौर, अवी गंगवार, अभिषेक के साथ सैकड़ों अभिवाहक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन स्वरूप ने द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |