Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्राओं ने किये सांस्क्रतिक कार्यक्रम


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा महोत्सव तरंग का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सुशील कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके एवं माल्यार्पण करके किया गया। प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से भविष्य में महाविद्यालय की समस्त प्रतियोगिताओं में ऊर्जा पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। युवा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में लोक गीत गायन, मोनो एक्टिंग, त्वरित भाषण, स्वरचित काव्य पाठ तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने समस्त प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के समारोहक डॉ0 पवन त्रिवेदी ने किया। अंत में द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर समारोहक डॉ0 पवन त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शालू, सौम्या, राधिका, प्रतिभा, अदिति, शिवम, ज्ञानप्रकाश, मुस्कान, सौम्या, अभिलाषा, नेहा आदि ने प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय युवा महोत्सव में कुल 260 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ0 अलका मेहरा, डॉ0 दरख्शां, डॉ0 विचित्र कुमार, डॉ0 विकास प्रधान, डॉ0 सुनील कुमार, डॉ0 चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ0 पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ0 एस0के0 साहनी, डॉ0 महेश बाबू, डॉ0 रजत गंगवार, डॉ0 महेंद्र पाल, डॉ0 रोहित पटेल, डॉ0 जगदंबा कुमार, कार्यालय अधीक्षक दिनेश आदिमौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |