Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: हर मर्ज की दवा मुसलमान है भाजपा के लिए- सांसद मोहिबुल्लाह नदवी


सिफत मियां


शाहबाद। शनिवार को पूर्व चेयरमैंन पप्पू खा के भट्टे पर आयोजित पी डी ए की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शिरकत की बैठक में बोलते हुए, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि बफ्क बोर्ड पर बनी संयुक्त संसदीय समिति में शामिल होने के कारण वह क्षेत्र को ज्यादा समय नहीं दे पाया थे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग होली और ईद में भी फर्क कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर मर्ज की दवा मुसलमान है, उन्होंने बताया कि उन्होंने सांसद बनने के बाद ससद में जो सबसे पहली जो मांग उठाई थी वह रामपुर में एम्स जैसा एक अस्पताल बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने रामपुर में ओवर ब्रिज के नीचे एक अंडरपास की मांग की थी जो मंजूर हो गई है। जिससे जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय परिवहन मंत्री से उन्होंने शाहबाद रामपुर मार्ग को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि रामपुर में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, जिससे रामपुर का हर बच्चा पढ़ सके। उन्होंने बताया कि अब तक सांसद निधि से 51 लाइट्स स्वीकृत कराई गई है जिनमें से 8 लाइट्स शाहबाद को मिली है तथा सांसद निधि से ही 15 रोड भी स्वीकृत हुए हैं जिनमें से दो रोड शाहबाद को मिले हैं। उन्होंने संभल के सी ओ अनुज चैधरी द्वारा दिए गए बयान की भी निंदा की है

उन्होंने बफ्क बोर्ड संशोधन के बारे में बताया कि वह बफ्क बोर्ड संशोधन के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति में वह सदस्य के तौर पर शामिल है। उन्होंने कहा बफ्क के लिए वह सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में पूर्व चेयरमैन पप्पू खा ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास के लिए सांसद से कुछ मांगे रखी। समाजवादी भीमराव अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश महासचिव राम बहादुर सागर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर अनीता यादव,शप्पू खां, वाहिद बेग, शरीफ अहमद,जरीफ अहमद, जावेद खा, जकी अहमद, यूनुस रजा, सूरज, राजू,सत्येंद्र यादव, धनेंद्र यादव,रिंकू यादव,हाफिज नसीम,शन्नू खा, सतीश सागर, ताहिर खा शाकिर,धर्मा महबूब पाशा एडवोकेट, सैफ अनवर, अनूपसिंह, श्रीराम, रवि गोला, राकेश माली, शादाब खा, असलम मलिक,शरीफ मालिक महबूब मालिक नईम खा, के अतिरिक्त सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |