Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जरूरतमंदों के मसीहा बने मोहम्मद आरिफ व उनकी पत्नी अनमता आरिफ


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद आरिफ लगातार गरीबों, लाचारों और असहाय लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। वे बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक राशन और दैनिक आवश्यक वस्तुएं पहुंचा रहे हैं। उनकी इस निस्वार्थ मानव सेवा की हर ओर सराहना हो रही है।

मोहम्मद आरिफ स्वयं हिंदू गली-मोहल्लों में जाकर गरीब परिवारों को राशन और जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी पत्नी अनमता आरिफ भी इस पुनीत कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे जरूरतमंदों के घर-घर जाकर सहायता पहुंचा रही हैं, जिससे उनकी चैतरफा सराहना हो रही है।

स्थानीय लोग कह रहे हैं कि मोहम्मद आरिफ और अनमता आरिफ ने समाज में सच्ची इंसानियत और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। वे किसी धर्म, जाति या संप्रदाय का भेदभाव किए बिना सभी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यदि सभी इसी तरह एक-दूसरे की मदद करें तो समाज में सच्ची एकता और प्रेम कायम रहेगा। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द्र और इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |