बलियाः कलेक्ट्रेट में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन
March 29, 2025
बलिया। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे को संयुक्त किसान मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम प्रतिनिधि को सौंपा।
किसान नेताओं ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें मिलकर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही हैं। पंजाब को जेल में तब्दील कर दिया गया है।
मोर्चा के अनुसार 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल से वार्ता के बाद लौट रहे किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संभू और खनौरी बॉर्डर पर बुलडोजर चलाकर धरना स्थलों को नष्ट कर दिया गया। किसानों के ट्रैक्टर और ट्रालियां भी तोड़ दी गईं।
मांग किया कि पुलिस बल के प्रयोग पर रोक लगाई जाए। जनतांत्रिक अधिकारों की बहाली की जाए। गिरफ्तार किसान नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए।क्षतिग्रस्त या चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली और उपकरणों की भरपाई की जाए।
.jpg)