Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप


बीसलपुर। विवाहिता ने रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मायके बाले सुबह मृतका के घर पहुंचे और उन्होंने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

दियोरया कोतवाली क्षेत्र के मकरंदापुर चैराहे के पास सनराइज पब्लिक स्कूल के सामने रहने वाले प्रमोद कुमार शर्मा की दूसरी पत्नी बेवी शर्मा 27 वर्ष ने रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। प्रमोद ने दूसरी शादी दो माह पहले बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बसारा निवासी सुभाष चन्द्र की बेटी बेबी शर्मा से की थी। प्रमोद की पहली शादी पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर से हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। लेकिन पिता सुभाष चंद्र ने पति प्रमोद शर्मा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |