बीसलपुर: नवरात्रि के लिए सज गए देवी मंदिर भक्तों ने बजार से की खरीदारी की शुरु
March 29, 2025
बीसलपुर। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए देवीमंदिर सज गए हैं मंदिर मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। नौ देवी मंदिर, बड़ा देवी दुर्गा मंदिर, छोटा देवी दुर्गा मदिर, बंगाली बाबा, नवदुर्गा मंदिर, काल भैरव मदिर सहित एक दर्जन से अधिक देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।
बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार पूजन सामग्री के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। आशीष अग्रवाल के अनुसार, माता रानी की चुनरी 20 से 150 रुपये तक में उपलब्ध है। सादा कलश 30 रुपये में और रंगीन कलश 50 रुपये में मिल रहा है। माता रानी का श्रृंगार पैकेट 30 से 50 रुपये का है। पंचमेवा 30 रुपये प्रति पैकेट की दर से बिक रहा है। माता रानी का लहंगा-चुनरी सेट 30 से 220 रुपये तक के दाम में मिल रहा है। माला की कीमत 10 से 100 रुपये के बीच है। माता रानी की प्रतिमा 60 से 250 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्त पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों में साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से पूजन सामग्री खरीद रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
