Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत


बलिया। गड़वार कस्बा के स्व० रविन्द्र सिंह का 27 वर्षीय पुत्र वीर विक्रम सिंह ने रोशनदान के सहारे रजाई की खोल गर्दन में लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 नंबर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। 20 दिन पूर्व गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर कमरे का दरवाजा बंदकर रोशनदान के छड़ में रजाई के खोल का फंदा लगा लिया। दोपहर के करीब खाने के लिए उसकी भाभी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिलने पर आस-पास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा, तो अन्दर का नजारा देखकर अवाक रह गए। तत्काल पुलिस को लोगों ने सूचना दी। घटना की सूचना पर मां उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |