मुरादाबाद: जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
March 03, 2025
मुरादाबाद। सोमवार को बौद्ध जन कल्याण समिति के तत्वाधान में महाबोधि महाविहार बोधगया को मुक्त कराने हेतु पूरे देश में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी आंदोलन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार प्रदेश का महाबोधि महाबिहार मंदिर देश की आजादी से भी पहला है परंतु ब्राह्मण राजनेताओं ने महाबोधि महाबिहार टेंपल एक्ट 1949 बनाकर महाबोधि महाबिहार पर हिंदुओं का अवैध कब्जा करा दिया जिसमें कुल 9 सदस्य हैं चार बौद्ध चार हिंदू एक जिलाधिकारी जिसमें अक्सर जिलाधिकारी हिंदू रहता है जिस कारण हिंदू सदस्यों की संख्या पांच हो जाती है और वह अपनी तानाशाही दिखाते हैं वर्तमान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे भिक्षुओं को बिहार सरकार एवं बिहार पुलिस द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी सभी संगठनो ने घोर निंदा की है बौद्ध जन कल्याण समिति के अध्यक्ष विमल कुमार धीर ने कहा है कि हमारी लड़ाई संवैधानिक है जो महाबोधि महाबिहार की मुक्ति तक जारी रहेगी आंदोलन में विमल कुमार धीर महावीर प्रसाद मौर्य चंदन सिंह रैदास मुकेश कुमार गौतम राम अवतार सिंह भयंकर सिंह बौद्ध शिव दत्त भारती समता बौद्ध मेघराज सिंह जयप्रकाश सिंह रघुवीर सिंह ललित कुमार अनीता सिंह कृष्णा उर्मिला वंशिका मनीषा सुधा शारदा नेतराम सिंह बाली सिंह भारती परमाल सिंह चमन सिंह आर.पी. सिंह चेतन पाल सिंह विनेश संजीव एचल राम अजयपाल नारायण सिंह विनय वर्धन एस.के. सिंह शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।
