लखनऊ: बैट्री रिक्शा चालक ने युवती से की अश्लील हरकत, छिना मोबाइल पर्स
March 03, 2025
लखनऊ । नगरीय निकाय निदेशालय अमृत मिशन लखनऊ में कार्यरत युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर ई-रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत, लूटपाट और मारपीट की। यही नहीं पीड़िता को सड़क पर धक्का देकर घायल भी कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने आरोपित ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया है गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाले युवती नगरीय निकाय निदेशालय अमृत मिशन लखनऊ में कार्यरत है। आलमबाग इंस्पेक्टर कपिल गौतम के अनुसार शनिवार रात 10 बजे पीड़िता अमीनाबाद से शॉपिंग करके घर के लिए निकलीं थीं। कैसरबाग से पीड़िता ने ई-रिक्शा बुक किया था। ई-रिक्शा चालक पीड़िता को लोको चैराहे तक ले गया। इसके बाद चारबाग स्टेशन के वाले रास्ते पर ई-रिक्शा मोड़ दिया। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया। रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर चालक ने पीड़िता से अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद उनका पर्स लूट लिया। यही नहीं पिटाई की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। पर्स में 1200 रुपये, आई फोन, एक अन्य कंपनी का मोबाइल, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस को छानबीन के दौरान इलाके में ही मिली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपित ई-रिक्शा चालक ने अपना नाम लखीमपुर निवासी नदीम अहम बताया। वह मौजूदा समय में कैसरबाग बस अड्डे के पास रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक आरोपित के खिलाफ लखीमपुर में भी एक केस दर्ज है।
.jpg)