Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस


राजीव कुमार भटनागर

शाहबाद। उप जिलाधिकारी हिमांशु सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तहसील व पुलिस प्रशासन के अलावा किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी ने सहभागिता नहीं निभाई, जबकि होली के पर्व से पूर्व सभी विभागों को संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी थी। आपको बता दें कि मार्च माह का दूसरा शनिवार होने के कारण समाधान दिवस थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी हिमांशु सिंह ने शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उसके तुरंत निस्तारण के लिए उन्हें सौंप दिया । इस थाना दिवस में कुल छरू शिकायतें आई जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, उप निरीक्षक दिलीप सिंह के साथ-साथ कानूनगो संजय सक्सेना, लेखपाल रमन कुमार, तौकीर अहमद, सुमित कुमार, तपेंद्र कुमार , मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, रफीक अहमद, रेनू चंद्रवंशी, सचिन, सुमित आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |