बाराबंकीः सर्राफा व्यापारी से लूट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद
March 04, 2025
बाराबंकी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुंघटेर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरमान शेख पुत्र शब्बीर शेख निवासी मनवा, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर)और अनुराग मिश्र पुत्र रमेश कुमार मिश्र निवासी रूपईडीह, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। । पुलिस ने इन्हें जमुवा से गिरफ्तार किया।ये दोनों अभियुक्तों पर थाना घुंघट में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 24 अदद बिछिया (सफेद धातु), 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 19 अंगूठियां (सफेद धातु) और 1270 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।अनुराग मिश्रा पर पहले से संगीन कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक प्रमुख मामला बलरामपुर जिले में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से आगे की पूछताछ जारी है और इनके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।इस सफल कार्रवाई में थाना घुंघटेर प्रभारी निरीक्षक बेंचू सिंह यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आदर्श पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल ललित सरोज, कांस्टेबल काशीनाथ और कांस्टेबल अरविंद राजभर ने अहम भूमिका निभाई।