Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बिजनौर पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के आरोपी को किया गिरफ्तार


लखनऊ।
लखनऊ कमिश्नरेट के बिजनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवन नगर मे जहाँ पर रोड निर्माण का कार्य पिछले कई दिनों से निरंतर चल रहा था,जहाँ पर एक साइड से ही वाहनों का आवागमन हो रहा था कि अरुण कुमार दूबे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर औरंगाबाद की तरफ से सरवन नगर आ रहा था जो नशे की हालत मे था जिसने सुशील कुमार पुत्र परमात्मादीन नि० सरवन नगर कस्बा बिजनौर लखनऊ के वाहन के आगे लगा दी। सुशील कुमार द्वारा यह कहने पर कि अपनी मोटरसाइकिल एक तरफ कर लीजिए। वहीं इतने में ही अभियुक्त अरुण कुमार दूबे उपरोक्त ने गाली देते हुए अपनी लाइसेंसी 315 राइफल सुशील कुमार के ऊपर तान दी जब सुशील कुमार द्वारा इसका विरोध किया तो अरुण कुमार दूबे द्वारा हवाई फायरिंग की गयी थी। जिसके सम्बंध मे सुशील कुमार उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64ध्25 धारा 125ध्131ध्352 बी.एन.एस. बनाम अरुण कुमार दूबे उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। थाना स्तर से विशेष पुलिस टीम का गठन करते हुए अभियुक्त की तलाश पतारसी अरुण कुमार दूबे उपरोक्त से एक 315 बोर रायफल बरामद कर बालाजीपुरम कालोनी, कस्बा बिजनौर मे उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शस्त्र कैंसीलेंसन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जायेंगी। वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |