लखनऊ: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
March 03, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के कैसरबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ता पीड़िता ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि चन्द्रभान आर्या पुत्र मुंशीराम भारती निवासी ग्राम मोहनपुर बीरापट्टी, थाना बड़ा गांव जनपद वाराणसी द्वारा पीड़िता से जरिये इंस्टाग्राम संपर्क किया गया और इंस्टाग्राम पर ही लागतार चैट करके पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर होटल में मिलने के लिये बुलाया और शादी का वादा करके शारीरिक शोषण किया। वहीं जब पीड़िता ने शादी के लिये कहा तो अभियुक्त उपरोक्त अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग पर मु0अ0सं0-208ध्2024 धारा 69ध्352 ठछै पंजीकृत करके निरीक्षक शिव शंकर महादेवन द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गयी। त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त चन्द्रभान आर्या उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरबाग द्वारा एक टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा हरसंभव अथक प्रयास करते हुये अभियुक्त चन्द्रभान आर्या को विजवासन के निकट निरूला मार्ग पर, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
