Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हजरतगंज पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल में लावारिश छोड़कर डेढ़ महीने से गायब बेटों को बुजुर्ग माँ से मिलवाया


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के कोतवाली हजरतगंज मे एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद की आस लेकर पहुंची। बता दें कि जानकारी करने पर वृद्ध महिला उम्र करीब 65 वर्ष जो विगत डेढ़ महीने से सिविल अस्पताल मे लावारिस हालत में भर्ती थीं। वहीं बुजुर्ग महिला ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी आँखों का इलाज कराने के लिए उनका बेटा उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा कर चला गया था लेकिन 2 दिन इलाज होने के बाद वो ठीक भी हो गयी लेकिन तब से उन्हें कोई लेने नहीं आया न ही वो अपने घर जा पा रही थीं। क्योंकि वो अपने घर का पता नहीं जानती थीं, उन्हें कोई न रास्ता दिख पाने पर लखनऊ पुलिस की मदद को सोची और स्थानीय हजरतगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर मामले में पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू की तो फौरी सूचना पर वृद्ध महिला के दोनों पुत्रो को संपर्क कर थाने बुलाया गया और महिला बुजुर्ग को उनके दोनों बेटों की सुपुर्दगी में दिया गया, तथा आवश्यक हिदायत दिया गया कि वह अपनी माता जी की देख रेख करते हुए प्रत्येक 15 दिवस में कुशलता के सम्बन्ध में थाना पर को अवगत करायेंगे। बुजुर्ग महिला को उनके पुत्रों के साथ थाना से सकुशल रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |