मुरादाबाद । टिमिट (काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट) में आज ‘वित्तीय साक्षरताः व्यक्तिगत सफलता के लिए आवश्यक अवधारणाएँ‘ विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीबीए, बीकाॅम और एमबीए के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन में सहायता करना था। इस विशेषज्ञ व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में श्री तुषार चंद्र अवस्थी (छप्ैड ट्रेनर) ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश रणनीतियों और व्यक्तिगत वित्तीय निर्णयों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता को आज की दुनिया में आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए छात्रों को वित्तीय निर्णय लेने में जागरूक रहने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में श्री अवस्थी ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार एक सही रणनीति अपनाकर व्यक्ति अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने निवेश के विभिन्न साधनों जैसे कि म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, बीमा योजनाएँ और बचत योजनाओं के महत्व को समझाया। उन्होंने बजट प्रबंधन की तकनीकों, नियमित बचत की आदत और जोखिम प्रबंधन के उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि वित्तीय अनुशासन और सही समय पर निवेश कैसे दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने यह भी समझाया कि कैसे वित्तीय साक्षरता व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वित्तीय योजनाओं, निवेश के सुरक्षित विकल्पों, और करियर में वित्तीय अनुशासन के महत्व पर अपने प्रश्न पूछे। श्री अवस्थी ने सभी प्रश्नों के विस्तृत और व्यावहारिक उत्तर देकर छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के अंत में टिमिट के डीन प्रोफेसर विपिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को वित्तीय साक्षरता के महत्व को समझने और अपने भविष्य के वित्तीय निर्णयों में सतर्क रहने की प्रेरणा दी।
