मुरादाबाद: कांठ रोड बाईपास कांवड़ पथ रोड पर सड़क निर्माण का काम रफ्तार पर
March 03, 2025
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर ओवर ब्रिज से कांठ तक सड़क निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।जिसकी काफी समय से नगर व छेत्र वासियों की शासन प्रशासन से मांग थी कि अगवानपुर ओवर ब्रिज से कांठ तक सड़क निर्माण कराया जाए तब जाकर शासन प्रशासन के आदेशों के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से सड़क निर्माण तेजी से किया जा रहा है जो अगवानपुर ओवर ब्रिज से लेकर अगवानपुर चैराहे तक सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट जैसी घटनाएं होती रहती थी और बरसात के मौसम में जल भराव जैसे हालात बन जाते थे सड़क का पानी ओवर होकर सड़क के किनारे बने घरों में भर जाता था। सड़क निर्माण कार्य से नगर व छेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। व नगर अगवानपुर और छेत्र के लोगों ने शासन प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग की सरहाना भी की है। नगर के लोगों का मानना है कि इस रोड से सभी गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी तो वही इस रोड से कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को गजरने में जो तकलीफों का सामना करना पड़ता था उससे भी राहत मिलेगी।
